राजस्थान विधानसभा में 53 अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नत

 


जयपुर, 30 मई (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी के निर्देश पर विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने विधानसभा के 53 अधिकारी व कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को विधानसभा के इन पदोन्नत अधिकारी व कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी और प्रमुख सचिव से मिलकर उनका आभार जताया। इस मौके पर डॉ. जोशी ने पदोन्नत अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधान सभा के प्रमुख सचिव शर्मा ने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार दिनेश कुमार बासोतिया, आनन्द कुमार, विजय बहादुर, रघुवीर सिंह, नन्द किशोर शर्मा, बहादुर सिंह मीणा को उप सचिव एवं छवि प्रकाश, रामस्वरूप गुर्जर, कृष्ण कुमार सैन, अलका दुआ, लोकेश जैन, धर्म चन्द्र मिश्रा, शिव कुमार शर्मा, नरेश कुमार जैन, सुरेश चन्द्र पारीक, योगेश त्रिपाठी, अतुल कुमार पण्डया को सहायक सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। दिनेश कुमार जैन, भागीरथमल, संजय कुमार माथुर, पंकज कुमार जैन, राजेन्द्र यादव, भानुप्रकाश शर्मा, रसिक बिहारी, दिनेश चन्द्र पारीक, अनिल राठौड़, फतेह लाल जनवा, रवि कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार शर्मा को अनुभाग अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। सहायक अनुभाग अधिकारी के 16 पद और क्लर्क ग्रेड प्रथम के 6 पदों पर भी कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। सुरेन्द्र कुमार पारीक को सहायक सम्पादक पद पर और मोहर सिंह खारवाल को वरिष्ठ प्रतिवेदक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप