रामगढ़ बांध बहाव क्षेत्र में 141 बीघा भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

 


जयपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देशों पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा रामगढ बांध के भराव-बहाव क्षेत्र की करीब 141 बीधा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जेडीए लगातार तीन दिन से रामगढ बांध के बहाव क्षेत्र में कार्रवाई कर रहा है। बुधवार काे रामगढ़ बांध भराव-बहाव क्षेत्र की करीब 141 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जेडीए के क्षेत्राधिकार में अवस्थित तहसील जमवारामगढ, ग्राम निकावाला में 05 बीघा ग्राम भोजपुरा में 03 बीघा पर, 2. तहसील आमेर ग्राम लामिया में 20 बीघा, जयसिंह नगर में ग्राम चंदवाजी में 01 बीघा भूमि पर, 3. तहसील आमेर ग्राम चंदावास में 02 बीघा श्यामपुरा में 06 बीघा राजपुरावास में 08 बीघा पर 4. तहसील आमेर ग्राम छापरवाडी में 01 बीघा दिल्ली रोड़ ग्राम अचरोल में 95 बीघा भूमि पर रामगढ़ बांध के भराव-बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण कर मिट्टी की डोल बनाकर, कांटों की बाड़, झाडियां लगाकर तारबंदी, बाउण्ड्रीवाल कर अवैध रूप से खेती कर फसल उगाकर रामगढ़ बांध के कैचमेन्ट एरिया में किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश