सागर : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, डॉ. अंकलेश्वर दुबे बने अध्यक्ष
जितेन्द्र राठौर सचिव व आरती जैन चुनी गई कोषाध्यक्ष
सागर, 22 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर में शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव (2026–2028) के परिणाम घोषित कर दिए गए। डॉ. अंकलेश्वर दुबे (अन्नी) 573 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी के मुख्य पदों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में वकीलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके चलते कुल 91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शनिवार हुई मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा आधिकारिक परिणाम जारी किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी के.के. दुबे और उप निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता महेश नेमा की देखरेख में मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने विजयी उम्मीदवारों का आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और विजय जुलूस निकाला।
डॉ. अंकलेश्वर दुबे (अन्नी) 573 मत प्राप्त कर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय द्विवेदी (565 वोट) को बेहद कड़े मुकाबले में पराजित किया। इस पद पर अन्य प्रत्याशी रामदास राज को 203 वोट और के.के. राय को 09 वोट मिले। वहीं, पाध्यक्ष पद पर रश्मि तनेजा ने 800 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहजबीन अली को 540 मत प्राप्त हुए।
जितेन्द्र लखन राठौर (जित्तू) 476 मतों के साथ सचिव पद पर विजयी रहे। उनके निकटतम उम्मीदवार दुष्यंत मिश्रा को 312 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में नरेन्द्र पाण्डेय (170), पंकज त्रिवेदी (136), शिरीष यादव (120), के.के. दुबे (80) और गोपाल तिवारी (38) शामिल रहे। अरविंद नेमा 565 मत हासिल कर सह-सचिव चुने गए। प्रतिद्वंद्वी बिजेन्द्र सिंह चौहान को 299, पंकज श्रीवास्तव को 239 और राजेश दुबे को 235 वोट मिले।
ऐनी गोस्वामी 561 वोट प्राप्त कर विजयी घोषित की गईं। निकटतम प्रत्याशी नीलम पटेल को 454 और सोगलता अग्निहोत्री को 309 मत प्राप्त हुए। आरती जैन ने 732 मत प्राप्त कर कोषाध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनी ठाकुर को 613 वोट मिले। उमाशंकर विनोदे (रज्जू) 458 वोट पाकर निर्वाचित हुए। प्रतिद्वंद्वी संदीप चौबे को 388, कल्याण सिंह दांगी को 292 और अरविन्द कुमार जैन को 193 मत मिले।
पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अमित मिश्रा (मिंटू) ने 526 मतों के साथ जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी शिवराज लडिया को 448 और महेन्द्र कुमार सेन को 352 वोट मिले।
कार्यकारिणी सदस्य परिणाम
महिला वर्ग: सुमिता विश्वे (678 वोट) निर्वाचित घोषित की गईं। अन्य उम्मीदवारों में किरण कला सैनी को 662 और वंदना लोधी को 484 मत मिले।
पुरुष वर्ग: करन जैन (635), रजत बोहरे (532), नरेन्द्र सिंह लोधी (526), आकाश उपाध्याय (523) और सुदर्शन तिवारी (478) निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे