अनूपपुर: पुल के नीचे सोननदी में मिली खंडित बुद्ध की पुरातात्विक प्रतिमा
अनूपपुर, 27 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के सोन नदी पर स्थित पुल के समीप कलेक्टर निवास के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रखे गए भगवान बुद्ध की पुरातात्विक मूर्ति जो खंडित स्थिति में (दो भाग में) होने की सूचना पर सुरक्षित उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखाया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सोन नदी पर स्थित पुल के समीप कलेक्टर निवास के पास होने की सुचना पर जनपद पंचायत जैतहरी के पंचायत सचिव अरूण द्विवेदी द्वारा जिला पुरातत्व एवं पर्यटन समिति अनूपपुर सदस्य शशिधर अग्रवाल को दिए जाने पर अग्रवाल द्वारा पर्यटन एवं संस्कृतिक विभाग के प्रभारी उमेश पांडेय के साथ स्थल पर पहुंचकर खंडित मूर्ति को बरबसपुर निवासी श्रीकांत पाण्डेय, मनोहर लाल एवं अन्य के साथ सुरक्षित उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखाया गया।
संभावना हैं कि भगवान बुद्ध की पुरातात्विक मूर्ति अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर यहा रखी गई होगी। माना जा रहा हैं कि अनूपपुर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसवार के करहीवाह गांव के किनारे बाबामढी नामक कर्चुली कालीन पुरातात्विक मंदिर के अवशेष वाले स्थल की है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला