जबलपुरः 'नारी शक्ति वंदन' का कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

 


जबलपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए सोमवार को भंवरताल गार्डन स्थित संस्कृति थिएटरमें नारी शक्ति वंदन'कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों और नारी शक्ति के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण रहा। थिएटर में उपस्थित सभी अधिकारियों और सैकड़ों महिलाओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को एकाग्रता से सुना। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया, जिससे वहां मौजूद मातृशक्ति में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

इस कार्यक्रम में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक