जल प्रकृति का अमूल्य उपहार और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व जल दिवस पर दी शुभकामनाएं
भाेपाल, 22 मार्च (हि.स.)। आज यानि रविवार काे विश्व जल दिवस है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व जल दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सभी से जल संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आव्हान किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- जल है तो कल है, जल ही जीवन है... विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रकृति का अमूल्य उपहार और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। हमें एक-एक बूंद जल के महत्व को समझते हुए इसे बचाना है। आइए, हम संकल्प लें कि जल संरक्षण के प्रयासों में सदैव सहभागी बनेंगे।
उल्लेखनीय है कि विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1992 में इस दिवस की घोषणा की थी और पहला विश्व जल दिवस 1993 में मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में मीठे पानी के महत्व को समझाना, जल संकट के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जल संरक्षण के टिकाऊ प्रबंधन के लिए लोगों को प्रेरित करना है। यह दिन लोगों को याद दिलाता है कि जल जीवन का आधार है और इसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसका उद्देश्य सुरक्षित जल तक सभी की पहुँच सुनिश्चित करने और जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रोत्साहित करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे