सागरः कलेक्टर ने सिदगुवां में जल संरक्षण की अलख जगाई, नया खेड़ा में विद्यार्थियों को सिखाए सफलता के गुर

 


सागर, 09 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जल संरक्षण और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर संदीप जीआर लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को सिदगुवां ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में शिरकत की और नयाखेड़ा विद्यालय का औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

सिदगुवां ग्राम में आयोजित ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने बढ़ते जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन की तकनीक अपनाने और गांव के पुराने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। सरकारी योजना न मानकर प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य समझे। स्वयं जल बचाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कलेक्टर संदीप जीआर नयाखेड़ा विद्यालय पहुंचे उन्होंने कक्षा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष टिप्स दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे