नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 4 नवम्बर को

 


भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए मतदान 4 नवम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 6 नवम्बर को सुबह 9 बजे से होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने बुधवार को जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 14 अक्टूबर को हो गया है। यह निर्वाचन 1 जनवरी 2026 की संदर्भ तारीख के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गयी मतदाता सूची के आधार पर कराये जायेंगे। नगर परिषद जेरोन खालसा में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत