जबलपुर में विहिप की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और गौवंश संरक्षण पर जोर
जबलपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद, महाकौशल प्रांत के जबलपुर विभाग की बैठक सोमवार को रानीताल स्थित प्रज्ञा मंडपम में संपन्न हुई। केंद्रीय सह मंत्री एवं केंद्रीय सह गौ रक्षा प्रमुख केशव राजू ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में प्रांत अध्यक्ष सुनील भागचंदानी, प्रांत सह मंत्री प्रदीप पटेल सहित छह जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में संगठन विस्तार, हित चिंतक अभियान, कार्यकर्ता निर्माण, गौवंश संरक्षण और धर्म-संस्कृति के संस्कार घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
वक्ताओं ने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने तथा कानून के दायरे में रहकर कार्य करने पर जोर दिया।
जबलपुर के मुकेश विद्यार्थी को गौवंश हत्या एवं मांस निर्यात निरोध परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। उनके प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जिला, प्रखंड एवं खंड स्तर पर समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक