वाल्मीकि समाज के सम्मान और विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

 


दतिया, 27 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वाल्मीकि समाज का स्नेह, अपनापन और विश्वास उन्हें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। वे समाज के सम्मान, अधिकार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

शनिवार को दतिया में आयोजित वाल्मीकि समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. मिश्रा ने समाजजनों से आत्मीय संवाद किया और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि वे मनसा, वाचा और कर्मणा पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ वाल्मीकि समाज के साथ खड़े हैं।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज के हितों की रक्षा, उत्थान और विकास के लिए उनका संकल्प सदैव कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सम्मान और समान अवसरों के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

इसके बाद डॉ. मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एरई पहुंचे, जहां अहिरवार समाज द्वारा आयोजित स्नेहिल कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक में अहिरवार समाज के वरिष्ठजन, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा