केन्द्रीय विद्युत मंत्री खट्टर 7 मार्च को नई दिल्ली में मप्र के 9 लाइनकर्मियों का करेंगे सम्मान

 


भोपाल, 26 फरवरी (हि.स.) । केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर 7 मार्च को नई दिल्ली में उत्कृष्ट कार्यों के लिये मध्य प्रदेश के 9 लाइन मैन को सम्मानित करेंगे। इसमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की एक कर्मठ महिला लाइन कर्मी नेहा चौरासिया भी शामिल है।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में चौरसिया के अलावा देवेन्द्र सिंह कुशवाहा और जसरथ रैकवार को भी सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र से दशरथ पाण्डेय, सुरेश कुमार पटेल और दउआ सिंह को सम्मानित किया जायेगा। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र से अयूब खान, राजेन्द्र राठौर और भीम नारायण सिंह को सम्मानित किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत