रक्षाबंधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति से मिलेंगे उज्जैन के छात्र जयसिंह राठौर
उज्जैन, 19 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति भवन में 28 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन के माधव नगर उत्कृष्ट उ.मा.वि. के छात्र जयसिंह पुत्र खुमानसिंह राठौर का चयन हुआ है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चयनित विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगी।
योजना अधिकारी संगीता श्रीवास्तव ने बुधवार को जानकारी दी कि कार्यक्रम के लिए चयनित छात्र जयसिंह राठौर को राष्ट्रीय स्तर की नेशनल मीन्स कम मेरिट परीक्षा में जिला स्तर पर अव्वल रहते हुए सफलता प्राप्त करने पर 29 जुलाई को मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी सम्मानित किया था। नेशनल मीन्स कम मेरिट योजना में विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत होने पर प्रतिवर्ष 12 हजार की छात्रवृत्ति मिलती है तथा 4 वर्षों में कुल 48 हजार रुपये योजना में मिलते हैं।
छात्र जयसिंह राठौर की इस उपलब्धि पर प्राचार्य विभा शर्मा, स्टाफ एवं परिवार जनों ने हर्ष व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल