रीवा में दो दिवसीय निर्गुण समारोह आज से
रीवा, 16 मार्च (हि.स.)। मद्य प्रदेश में संस्कृति विभाग द्वारा भोजपुरी साहित्य संस्कृति और कलाओं के संरक्षण, विकास एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से रीवा में आज सोमवार से दो दिवसीय निर्गुण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक द्वारा व्याख्यान, गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।
भोजपुरी साहित्य अकादमी के स्थानीय संयोजक विवेक द्विवेदी ने जानकारी दी कि समारोह में पहले दिन डॉ. मन्नू यादव (कृष्ण) बनारस एवं मणिमाला सिंह रीवा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसी क्रम में दूसरे दिन 17 मार्च को अंजू भारती लखनऊ एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतियाँ दी जायेगीं। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव एवं निदेशक अमित कुमार यादव ने पारंपरिक निर्गुण गायन समारोह में सभी से उपस्थिति का अनुरोध किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर