उज्जैन में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ओर कार्यशाला 8 एवं 9 को

 


उज्जैन, 06 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शक्ति, श्रद्धा, शास्त्र और साधना को केंद्र में रखकर 51 शक्तिपीठों के शक्तिधाम प्रकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 8 और 9 अक्टूबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन होगा। देशभर के विद्वान, चिंतक और संत नर्मदा तट पर प्रस्तावित शक्तिधाम के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे।

शक्तिधाम न्यास, भोपाल के सचिव राकेश शर्मा एवं विभाष उपाध्याय ने मंगलवार को बताया कि शुभारंभ 8 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे झालरिया मठ में होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य सुरेश (भैयाजी) जोशी मुख्य वक्ता और मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर मुख्य अतिथि होंगे। राज्यमंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी अध्यक्षता करेंगे। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री उदयप्रताप सिंह, शक्तिधाम न्यास अध्यक्ष प्रशांत हतालकर और सिंहस्थ केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष मारवन सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल और निगम सभापति कलावती यादव भी उपस्थिति रहेगी।

समापन 9 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे होगा। समापन समारोह में भी मुख्य वक्ता सुरेश (भैया जी) जोशी होंगे, जबकि मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार रहेंगे। अध्यक्षता शक्तिधाम न्यास के अध्यक्ष प्रशांत हतालकर करेंगे। उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर और उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर विशिष्ट अतिथि होंगी। सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल अध्यक्ष ओम जैन और विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज