सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

 




आगरमालवा मध्य प्रदेश, 04 मार्च (हि.स.)। उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-552जी

पर आगरमालवा जिले में सुसनेर मार्ग पर बीती रात एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों

की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार दोनों

सगे भाई दशरथ चौहान (24) तथा प्रधान चौहान (19) निवासी ग्राम श्यामपुरा पुलिस थाना

सुसनेर जिला आगरमालवा के रहने वाले थे तथा उज्जैन में एक निजी दुकान पर कार्य करते

थे। दोनों भाई होली का त्यौहार मनाने के लिये देर रात अपने घर लौट रहे थे। तभी सुसनेर

मार्ग पर कटन के समीप एक तेजगति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार

टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल

इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित

कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और

कानूनी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन और उसके चालक

को कोतवाली थाने में हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतक दशरथ का एक

बेटा भी है। जबकि प्रधान की शादी नहीं हुई। हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा