मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह मदन दास देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल, 24 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह मदन दास देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्र निर्माण , संगठन सुदृढ़ीकरण और युवा शक्ति के मार्गदर्शन में सह-सरकार्यवाह स्व. मदन दास देवी का समर्पित जीवन हम सबके लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उल्लेखनीय है कि स्व. मदन दास देवी का जन्म 9 जुलाई 1942 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। उनकी संगठनात्मक कुशलता ने विद्यार्थी परिषद को अखिल भारतीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 1992 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचारक प्रमुख तथा 1994 से सह-सरकार्यवाह रहे। 24 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में उनका निधन हो गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत