श्योपुरः भात मांगने जा रहे श्रद्धालुओं से भारी ट्रेक्टर- ट्रॉली पलटी, चार महिलाओं की मौत
श्योपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम खुशियां उसे समय मातम में बदल गई, जब शादी में भात मांगन जा रहे एक ट्रैक्टर पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे मैं गंभीर रूप से घायल हुए छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम को गुर्जर समाज के महिला पुरुष ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर घूघस से झारबड़ौदा भात मांगने जा रहे थे, तभी खितरपाल एमएस रोड इंडेन गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए, जिससे ट्रॉली में सवार चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां विवाह की खुशियां मातम में बदल गई, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा और टीआई राजन गुर्जर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मरीजों को कर के लिए अस्पताल भर्ती करने में मदद की।
सड़क हादसे में इन्होंने गवाई जान
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जिन चार महिलाओं की मौत हुई है उनमें सरोज पत्नी मगन गुर्जर निवासी घूघस, सुनैना पत्नी कला गुर्जर निवासी घूघस, सीमा पत्नी कालू गुर्जर निवासी घूघस और गीता पत्नी घनश्याम गुर्जर के नाम शामिल है।
हादसे में यह लोग हुए घायल
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से जहां चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई वही इस हाथ से में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में उर्मिला पत्नी सुरेश, गिरिराज, गुड्डी पत्नी शंकर, हेमा पत्नी विजय सिंह, अनीता पत्नी अजवा, कमलेश पत्नी रूपा, सोनम पत्नी कुलदीप, उषा पत्नी सतीश, पूर्ति, कृष्णा, कांता सहित अन्य शामिल है।
तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और असंतुलन को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। सभी घायलों का उपचार जारी है। ट्रैक्टर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी सवार थे।
पूर्व मंत्री ने घायल परिवारों को की ₹10-10 हजार की आर्थिक मदद
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रामनिवास रावत मौके पर पहुंच गए उन्होंने मृतक परिवारों को ढाढस बंधाने के साथ ही सभी घायलों के परिवार को 10-10 हजार की आर्थिक मदद मुहैया कराई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्णव