अनूपपुर: आज की मेहनत भविष्य के फलदायी चुनाव परिणाम देगी: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

 


अनूपपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। संगठन की एसआईआर योजना के अनुरूप जमीन पर सक्रिय भूमिका निभाएं। हमें पूरी ताकत से कार्य करना होगा। कार्यकर्ता एक-दूसरे से निरंतर संपर्क में रहें और फॉर्म-6, 7, 8 पर बेहतर प्रदर्शन करें। जिसका सार्थक परिणाम अवश्य मिलेगा। आज की मेहनत भविष्य के चुनाव परिणामों में सकारात्मक रूप से दिखेगी। यह बात शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अनूपपुर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करतेहुए कहीं। उन्होंने एसआईआर अभियान पर चर्चा कर एसआईआर कार्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह ने जिले में चल रहे संगठन के कार्यों की जानकारी साझा की। बैठक में एसआईआर जिला प्रभारी मदन त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदास पूरी, बृजेश गौतम, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला, जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला