अनूपपुर: तीन हाथी करनपठार,एक खांड़ा के जंगल में, रात में किया फसलो का नुकसान

 




अनूपपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में चार हाथियों ने ग्रमीण क्षेत्रों में उत्पाोद मचा रखा हैं। तीन हाथियों का झुंड शुक्रवार को 103वें दिन जिले के राजेंद्रगाम के करनपठार के जंगल में हैं, वहीं एक अकेला हाथी जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर पोंड़ी एवं खांडा के जंगल में आज चौथे दिन डेरा जमाये हुए है।

हाथियों द्वारा ग्रामीण जनों के फसलों तथा एक घर को खाने की तलाश में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान तीन ग्रामोंबरबसपुर,पोंड़ी,खांड़ा के ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाया हैं कि हाथी के विचरण की सूचना समय नहीं दिए गया था। ज्ञात हो कि दो माह के बाद भी ग्राम बरबसपुर में हाथी के हमले से मृत वृद्ध के परिजनों को वन विभाग द्वारा सहायता राशि नहीं दिए जाने से ग्रामीण आक्रोश है।

अनूपपुर जिले में 109 दिन पूर्व तीन हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ की सीमा को पार जिले के जैतहरी, अनूपपुर से बुढार,अहिरगवां एवं डिंडौंरी में विचरण कर पुन: जिले के राजेंद्रग्राम के तुलरा वन बीट में सात दिनो तक घूमते तीनों शुक्रवार को अतरिया,कुर्सेरा एवं बेनीबारी के बीच जंगल में डेरा जमायें हुये हैं। जो बेनीबारी,अतरिया एवं कुसेरा गांव की सीमा के मध्य स्थित है तीनों हाथियों द्वारा दिन में जंगल में विश्राम कर देर शाम एवं रात को जंगल से निकल कर आहार की तलाश में ग्रामीण जनो के घरों एवं खेतों में लगी,रखी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा कई दिनों से हाथियों के समूह को अपने क्षेत्र से बाहर किए जाने हेतु मशाल एवं अन्य माध्यमों से खदेडे जाने पर हाथियों का समूह आक्रामक होकर ग्रामीण पर हमला करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं एक अकेला हाथी जो 3 अप्रैल की रात एक माह बाद फिर से अपने साथी हाथियों की तलाश में छत्तीसगढ़ की सीमा को पार कर अनूपपुर जिले के जैतहरी इलाके में 3 दिन विचरण कर विगत 5 दिनों से जिला मुख्यालय 6 से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भोलगढ एवं पोंडी बीट के जंगल जो ग्राम पंचायत बरबसपुर, भोलगढ ग्राम पंचायत पोंड़ी, मानपुर एवं ग्राम पंचायत खांड़ा के बाध के समीप ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर खेतों में लगी फसलों को अपना आहार बना रहा है। चार दिनों यह हाथी ग्राम पंचायत बरबसपुर निवासी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच बिसाहूलाल रौतेल,जमुना, गंगा पांडेय आदि के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ बरबसपुर निवासी गंगाराम पांडेय के खेत में बने मकान की दीवार में तोड़फोड़ कर, खेतों में रखें सिंचाई हेतु पाइपों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला