अनूपपुर: पुलिस अधीक्षक 7 थाना प्रभारियों के थानो में किया बदलाव, दो उपनिरीक्षक एवं एक सहायक उप निरीक्षक को यथावत

 


अनूपपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने गुरूवार को जिले के सात थाना प्रभारियों के प्रभार क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके साथ ही दो उपनिरीक्षक एवं एक सहायक उप निरीक्षक का पूर्व में किया गया स्थानांतरण का संशोधन कर यथावत रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने सात थाना प्रभारियों में अनूपपुर कोतवाली का प्रभार निरीक्षक संजय अशोक इक्का को बनाया हैं। वहीं निरीक्षक राधिका भगत आजाका थाना अनूपपुर से भालूमाड़ा थाना प्रभारी, निरीक्षक उमेश उपाध्याय भालूमाडा से थाना कारनपठार, निरीक्षक वीरेंद्र बरकड़े को कारनपठार से राजेन्द्रग्राम थाना प्रभारी, निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी अमरकंटक से आजाका प्रभारी, निरीक्षक मनिम टोप्पो थाना बिजुरी से थाना अमरकंटक प्रभारी एवं निरीक्षक प्रकाश चंद्रा कोल को राजेन्द्रग्राम से पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसके साथ ही उप निरीक्षक मंगल दुबे का पूर्व में किया गया स्थानांतरण को रद्द करते हुए यथावत चौकी सरई, सोने सिंह परस्ते को यथावत फुनगा रखा गया हैं। सहायक उप निरीक्षक पवन प्रजापति को यथावत कोतवाली रखा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला