इस वर्ष का अन्तिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को, भारत में नहीं दिखेगा
उज्जैन, 25 अगस्त (हि.स.)। इस वर्ष का अन्तिम ग्रहण, चन्द्र ग्रहण होगा जो 28 अगस्त पूर्णिमा को हो रहा है। यह आंशिक चन्द्र ग्रहण होगा। यह चन्द्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्त के अनुसार, ग्रहण का प्रारंभ रात्रि 8:03 पर होगा। मध्य की स्थिति रात्रि 9:42 पर होगी तथा मोक्ष मध्यरात्रि 11:22 पर होगा। इस प्रकार ग्रहण की अवधि 3:19 घंटे की रहेगी। ग्रहण का प्रतिशत 93.9 होने के कारण चन्द्रमा, आंशिक ग्रहण की स्थिति में रहेगा। आंशिक चन्द्रग्रहण की स्थिति में पृथ्वी, सूर्य तथा चन्द्रमा के मध्य एक दम सीधी रेखा में नहीं होने के कारण पृथ्वी की छाया से चन्द्रमा का आंशिक भाग ही ढकता है। जिससे सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा तक पूर्णरूप से नहीं पहुंच पाता और हमें आंशिक चन्द्रग्रहण की स्थिति दिखाई देती है। यह आंशिक चन्द्र ग्रहण अंटार्टिका, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, हिन्द-अटलांटिक एवं प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल