उज्जैनः सम्राट विक्रमादित्य विवि का दीक्षांत समारोह मंगलवार को
उज्जैन, 16 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह मे शामिल होंगे। राज्यपाल मुख्यमंत्री मंगलवार को अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के माधव भवन प्रशासनिक परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में प्रात: 11 बजे से होगा। अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा अतिथि होंगे। इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 103 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 74 विद्यार्थियों को पीएचडी उपाधि और 1 विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी।
राज्यपाल प्रात: आएंगेराज्यपाल मंगुभाई पटेल मंगलवार प्रात: 10.15 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड पर पहुंचेंगे। पटेल प्रात: 11 से दोपहर 12.30 बजे तक सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1 से 1.45 बजे तक उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पश्चात दोपहर 1.55 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल रवाना होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल