अनूपपुर: दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन अनूपपुर होकर गुजरेगी, 11-11 फेरों के लिए 19 अप्रैल से होगा परिचालन

 


अनूपपुर, 26 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से होकर गुजरेगी दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन जो 11 फेरो के लिए 19 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी एवं प्रत्येक सोमवार को हरिद्वार से 20 अप्रैल से 29 जून चलेगी।

रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य 11-11 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।

बिलासपुर रेल मंडल द्वारा गुरुवार को जानकारी दी गई कि गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से 19 अप्रैल से 28 जून तक (11 फेरा) प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार से 20 अप्रैल से 29 जून (11 फेरा) प्रत्येक सोमवार को चलेगी। जिसका वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया हैं। स्पेशल ट्रेन में 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी,जिसमे 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 10 स्लीपर, 02 एसी-III शामिल हैं।

समय सारिणी

08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 11 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.36 बजे, प्रस्थान 11.41 बजे, भाटापारा आगमन 12.28 बजे, प्रस्थान 12.30 बजे, उसलापुर आगमन 13.45 बजे, प्रस्थान 13.55 बजे, पेंड्रारोड आगमन 15.13 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, अनूपपुर आगमन 15.53 बजे, प्रस्थान 15.55 बजे, शहडोल आगमन 16.35 बजे, प्रस्थान 16.45 बजे एवं उमरिया आगमन 17.33 बजे, प्रस्थान 17.35 बजे तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये होते हुये दूसरे दिन सोमवार को 17.30 बजे हरिद्वार स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 18.55 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन उमरिया आगमन 18.44 बजे, प्रस्थान 18.46 बजे, शहडोल आगमन 19.45 बजे, प्रस्थान 19.55 बजे, अनूपपुर आगमन 20.33 बजे, प्रस्थान 20.35 बजे, पेंड्रारोड आगमन 21.10 बजे, प्रस्थान 21.12 बजे, उसलापुर आगमन 23.40 बजे, प्रस्थान 23.50 बजे, तीसरे दिन भाटापारा आगमन 00.40 बजे, प्रस्थान 00.42 बजे, रायपुर आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे तथा बुधवार को 03 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

वाणिज्यिक ठहराव

इसके अलावा रास्ते में ये गाड़ी दोनों दिशाओं में रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलाँ, निज़ामुद्दीन, मेरठ नगर, रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला