मंदसौरः कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, विभिन्न वार्डों में पहुंचे
मंदसौर, 27 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दिव्यांक सिंह शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे। कलेक्टर ने चिकित्सालय में रोगियों को दी जारही सुविधाओं का जायजा लिया और सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि रोगियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं देना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने एनआरसी, चिल्ड्रन, इंटेंसिव केयर,महिला वार्ड,पुरुष वार्ड, पोस्ट आॅपरेटेड वार्ड,लेबोरेटरी, ओपीडी गहन चिकित्सा,आईसीयू, टीकाकरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया।
कलेक्टदर अपने निरीक्षण में पुरुष वार्ड में भर्ती मरीज की जांच बाहर से कराने का चिकित्सालय में मामला आने पर अत्यंत नाराज हुए। सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जो जांच अस्पताल में उपलब्ध है वह किसी भी स्थिति में बाहर से मरीज को नहीं कराना पड़े।
विभिन्न वार्डों में भ्रमण के दौरान गंदगी नजर आने तथा बेड पर गंदीचादरे देखने पर नाराजगी व्यंक्तह करते हुए मौजूद सिविल सर्जन डॉ. रावत को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने आईसीयु की व्यबवस्थासओं पर संतोष व्यवक्ते किया। एनआरसी तथा अन्य वार्डों में बच्चों से स्नेह और दुलार के साथ बातचीत की। एन आर सी मे दर्ज बच्चों की जानकारी प्राप्त की, रजिस्टर देखा, बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की, उनकी माताओं से भी बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की।
वार्डों में भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें भोजन मिल रहा है दूध भी मिलता है।एन आर सी में बच्चों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई, बेड संख्या के अनुसार महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया की पेरेंट्स को प्रेरित करें कि कुपोषित बच्चों को एन आर सी में भर्ती कराए।
छात्रावास की बालिकाएं कलेक्टर से किसी भी समय बात कर सकती है
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा मंदसौर में सिनीयर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया गया। जनजाति कार्य विभाग के उक्त छात्रावास में उपस्थित बालिकाओं से कलेक्टर द्वारा केरियर पर चर्चा की गई, छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, छात्रावास के किचन में जाकर भोजन की गुणवत्ता को परखा गया, छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने कहा कि बालिकाएं किसी भी समस्या पर उनसे किसी भी समय बात कर सकती है कॉल कर सकती हैं।
बालिकाओं से चर्चा में कलेक्टर ने कहा कि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अलावा स्पोर्ट्स में भी अच्छा केरियर बना सकती है। यदि उनको स्पोर्ट्स में रुचि हैं तो बताएं प्रशासन प्रत्येक संभव व्यवस्था करेगा। कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि अपने केरियर का लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें। अगली बार जब वह छात्रावास में आएंगे तब बालिकाओं से जानकारी लेंगे कि अपने केरियर के लिए क्या लक्ष्य निर्धारित किया है। उसके लिए क्या तैयारी है इस दौरान जिला संयोजक श्रीमती अंगूर बाला भगोरा उपस्थित थी।
शिवना पर निमार्णाधीन पुल का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने मंदसौर स्थित शिवना नदी पर निमार्णाधीन पुल का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता परखते हुए कलेक्टर द्वारा निर्माण एजेंसी को कार्यशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया