अनूपपुर: जिले की 1.25 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 18.23 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से अंतरित की

 


अनूपपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अनूपपुर जिले की 1 लाख 25 हजार 336 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 18 करोड़ 23 लाख 4 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की। आगर मालवा से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुदान राशि का अंतरण किया।

मुख्यमंत्री प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले की 1 लाख 25 हजार 336 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 18 करोड़ 23 लाख 4 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनूपपुर जिले में कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अनूपपुर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मीकि राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजीता भगत, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला