महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष करेंगे संबोधित

 


भोपाल, 1 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहुत की गयी है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने बताया कि बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश महामंत्री, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद कविता पाटीदार संबोधित करेंगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा / उमेद