अनूपपुर: ट्रैक्टर के पीछे घुसी तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत, दो घायल
अनूपपुर, 19 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सलीम ढाबा के पास के गुरूवार की रात्रि 8 बजे के तेज रफ्तार कार सामने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली में 4 ड्रम डीजल भर कर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 एम 1454 ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार महिला और चालक की मौके पर ही मुत्यु हो गई। कार में बैठे दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं ट्रैक्टर ट्राली सहित खेत में चला गया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों सहित डीजल को जप्त कर विवेचना में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि 8 बजे शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी, तेज रफ्तार कार ने सामने से जा रहें ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी जिससे कार में सवार 4 लोगों में चालक 40 वर्षीय दुलारे शर्मा एवं गीता पनिका की मौके पर ही मुत्यु हो गई। वहीं दो घायलों में 64 वर्षीय हरिशंकर चतुर्वेदी एवं 33 वर्षीय मीना देवांगन सभी निवासी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ बताये जा रहें हैं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक कार चालक स्टेरिंग मे ही फंसा हैं जिसे निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। इस दौरान दोनो तरफ से कुछ देर के लिए जाम लग गया,पुलिस ने स्थिति को सम्हलते हुए वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला