गुरु पूर्णिमा पर दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

 


अशोकनगर, 06 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सोमवार को जानकारी में बताया कि रेलवे द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोकनगर रेलवे स्टेशन के बीच एक ट्रिप विशेष ट्रेन (स्पेशल ट्रेन) चलाने का निर्णय लिया गया है। अगर आप भी इस दौरान यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस ट्रेन की समय सारणी और रूट की पूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

ट्रेन का शेड्यूल और समय सारणी

दिल्ली से अशोकनगर (गाड़ी संख्या 04004) यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से दिनांक 26 जुलाई (रविवार) को दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 27 जुलाई को तडक़े 04: 00 बजे अशोकनगर पहुंचेगी।

अशोकनगर से दिल्ली (गाड़ी संख्या 04003)

वापसी में यह ट्रेन अशोकनगर रेलवे स्टेशन से दिनांक 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शाम 17: 00 बजे (5: 00 बजे) प्रस्थान करेगी और अगले दिन 31 जुलाई को सुबह 08: 45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह विशेष ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में निम्नलिखित मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी-फरीदाबाद,पलवल,कोसीकलां,मथुरा जंक्शन,आगरा कैंट,धौलपुर,ग्वालियर जंक्शन,वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन,बीना जंक्शन पर ठहराव रहेगा।

कोच की स्थिति:

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिसका विवरण इस प्रकार है-थर्ड एसी 01 कोच,स्लीपर 02 कोच जनरल 19 कोच (सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए बड़ी राहत) एवं एसएलआर 02 कोच गुरु पूर्णिमा के मौके पर अशोकनगर और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन बेहद मददगार साबित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार