महाकाल की सवारी के दौरान उज्जैन के स्कूलों में विशेष व्यवस्था
उज्जैन, 30 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर की इस सावर-भादौ मास में प्रति सोमवार को निकलनेवाली सवारी के दौरान उसके पूर्व के रविवार को स्कूल लगेंगे तथा सोमवार को अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने विद्यालयों के संचालन को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की है।
कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि व्यापक यातायात परिवर्तन, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षित आवाजाही और शिक्षण व्यवस्था के सुचारू संचालन के के लिए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उज्जैन नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई तथा आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों में सावन सवारी वाले प्रत्येक सोमवार को अवकाश रहेगा। इसके बदले संबंधित सप्ताह के पूर्ववर्ती रविवार को विद्यालय नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे, जिसे कार्य दिवस माना जाएगा।
केवल उज्जैन नगर क्षेत्र के लिए आदेशनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त, 31 अगस्त तथा 7 सितंबर को विद्यालयों में अवकाश रहेगा। वहीं इनकी पूर्ति के लिए 2 अगस्त, 9 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त, 30 अगस्त तथा 6 सितंबर को रविवार होने के बावजूद विद्यालय खुलेंगे और नियमित शिक्षण कार्य होगा। यह व्यवस्था केवल उज्जैन नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विद्यालयों
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल