मंदसौरः भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर लौटे जिले के सैनिकों का किया स्वागत

 


मंदसौर, 05 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को सैनिक शिवनारायण गुर्जर 17 वर्ष देश सेवा पूर्ण कर सकुशल अपने ग्राम लौटे, भारत माता चौराहे पर अ.भा.पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला मंदसौर के पूर्व सैनिकों द्वारा साफा श्रीफल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समाजसेवी विनय दुबेला एवं नगर के अन्य संगठनो ने भी स्वागत सम्मान किया। स्वागत रैली भारत माता चौराहे से गांधी चौराहा होते हुए उधमसिंह चौराहा से दलौदा पर भव्य स्वागत के साथ आपने गांव झिरकन के लिए रवाना हुए, जहां पर ग्रामवासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर सैनिक का स्वागत किया, साथ ही तहसील दलौदा के गांव भावगढ़ के सैनिक अनिल कुमावत ने भारतीय सेना की 17 वर्ष देश सेवा करके सकुशल लौटे। जहां पर रेलवे स्टेशन दलोदा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद् द्वारा श्रीफल भेंटकर व माला पहनाकर गांव के लिए रवाना किया जहां ग्रामवासियो ने भव्य स्वागत किया। वहीं मल्हारगढ़ तहसील के गांव जान्याखेडी के सैनिक कुँ. सुरेन्द्र सिंह चन्द्रावत के सैनिक ने भारतीय सेना की 17 वर्ष देश सेवा करके सकुशल लौटे उनका भी क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया