शिवपुरीः केंद्रीय विद्यालय में अकादमिक परामर्श के लिए किया जाएगा विशेष बैठकों का आयोजन
शिवपुरी, 26 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में विद्यालय प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और डीआईजी आइटीबीपी रोशन लाल ठाकुर द्वारा की गई, जिसमें प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, विद्यालय प्रशासन प्रमुख नीता ज्योति, शिक्षक प्रतिनिधि, अभिभावकगण एवं समिति के अन्य प्रमुख सदस्यगण आलोक इंदौरिया, डॉ.मंजू वर्मा , डॉ. भारत सिंह जयंत , रमेश चंद, प्रवीण कुमार कटारिया आदि उपस्थिति रहे।
बैठक के शुभारंभ में विद्यालय प्रमुख पुनीता ज्योति ने सर्वप्रथम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं समिति के अन्य पसम्माननीय सदस्यों का हरित स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की आरम्भिक स्तर की नन्हीं बालिकाओं द्वारा सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षक पीजीटी कंप्यूटर साइंस अभिषेक आर्य द्वारा बैठक में चर्चित किए जाने वाले प्रमुख बिंदुओं को पीपीटी के माध्यम से क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया गया।
इनमें महत्वपूर्ण बिंदु विद्यालय में 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा की गई। विद्यालय में वर्ष भर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की झलकियां प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माननीय रोशन लाल ठाकुर के द्वारा वर्तमान में छात्र-छात्राओं के लिए अकादमिक परामर्श हेतु छात्र -शिक्षक एवं अभिभावकों के लिए विशेष बैठकों का आयोजन करने की सलाह दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / रंजीत गुप्ता