शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला उज्जैन में 9 एवं 10 सितंबर को
उज्जैन, 28 अगस्त (हि.स.)। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ,नई दिल्ली द्वारा 9 एवं 10 सितंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला होगी। कार्यशाला में भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आत्मनिर्भर से विकसित भारत की ओर देश के बढ़ते कदम और आगामी क्रियान्वयन पर विमर्श होगा।
कार्यशाला को न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ.अतुल कोठारी, मध्य क्षेत्र अध्यक्ष अशोक कड़ेल, राष्ट्रीय सहसंयोजक ओम शर्मा , क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी, प्रांत अध्यक्ष प्रो.अर्पण भारद्वाज, डॉ.राकेश ढांड, एवं रामसागर मिश्र संबोधित करेंगे।
न्यास के क्षेत्रीय संयोजक प्रचार प्रसार डॉ.जफर महमूद ने बताया कि अवंतिका विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। समन्वयक न्यास के प्रांत संयोजक सुनील पंड्या, प्रो.मनेश पाटिल एवं प्रो.सुरेन्द्र रहमतकर होंगे। संरक्षक कुलपति प्रो. नितिन राणे है। आयोजन समिति में डॉ.राजीव पण्ड्या, अविनाश राठौर, डॉ.अजय शर्मा, डॉ.नीरज सारवान, डॉ.जफर महमूद, शैलेश भोकरे, प्रमोद पानसे एवं वन्दना खण्डेलवाल है। इस अवसर पर देश के प्रतिमान केन्द्रों और विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदर्शिनी भी लगाई जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल