जबलपुर: शनि अमावस्या पर शनि मन्दिरों में उमड़ी भीड़

 


जबलपुर, 16 मई (हि.स.)। शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन न्याय के देवता शनि भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर तिलवारा घाट के शनि मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त पर भगवान का विधिवत अभिषेक पूजन किया गया। शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर दण्ड और फल प्रदान करते हैं।

तिलवाराघाट स्थित शनि मंदिर में सुबह से भक्तों ने भगवान शनि के जन्मोत्सव पर मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। सुबह से जारी तिल और तेल का अभिषेक मध्यरात्रि के बाद तक रहेगा। उस दौरान मन्दिर में भक्तों द्वारा अनेक अनुष्ठान किये जा रहे हैं। इस दौरान विशाल भन्डारे का आयोजन भी किया जा रहा है। मन्दिर में भीड़ की स्थिति देखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था की है। वही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल लगाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक