(अपडेट)राजगढ़ः सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर, मंत्री पंवार ने कहा- रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा नही

 


राजगढ़,17 सितम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को सिविल अस्पताल ब्यावरा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने शिविर का शुभारंभ कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

राज्यमंत्री पंवार ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किए।

25 साल की सार्वजनिक सेवा का किया उल्लेख

कार्यक्रम में पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की प्रगति और जनकल्याण के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचे, डिजिटल तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष और आत्मनिर्भरता सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका मजबूत हुई है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी से आर्थिक सहयोग और बहुपक्षीय साझेदारी को बढ़ावा मिला है। भारत के डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और नवाचार में अन्य देश भी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और मानवता के कार्यों से जोड़ना उनके सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर, पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर,अमित शर्मा,जगदीश पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह,मंडल अध्यक्ष राजू यादव, मंडल महामंत्री सुमित सोलंकी, दीपक सामरे, विष्णु साहू,गोपाल जाटव, एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, एसडीओपी प्रकाश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अस्पताल स्टाफ और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक