सिवनीः पुलिस के विशेष अभियान में 4 साल से फरार स्थायी वारंटी समेत 8 आरोपित गिरफ्तार
सिवनी, 28 दिसंबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के डूण्डासिवनी थाना पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर और प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार की रात्रि थाना प्रभारी निरीक्षक चैन सिंह उइके’ के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान डूण्डासिवनी पुलिस ने 4 वर्षों से फरार एक स्थायी वारंटी तथा 7 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। सभी आरोपितों को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसमें स्थायी वारंटी सहित पांच लोगों को जेल भेजा गया है।
डूंडासिवनी थाना प्रभारी निरीक्षक चैन सिंह उइके ने रविवार को बताया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। इस दौरान होटल-ढाबों एवं धार्मिक स्थलों पर भी कड़ी चेकिंग की गई, पुलिस ने स्थायी वांरटी दीपक चौरसिया निवासी कबीर वार्ड, डूण्डासिवनी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार वारंटी में मंसाराम वर्मा, संजय जघेला,राम सैयाम, प्रदीप उर्फ बिंग राहगडाले, जितेन्द्र उइके ,अकरम खान,अशरफ उर्फ राजा खान सभी निवासी डूंडासिवनी थाना क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया हे। एक स्थायी वारंटी सहित 4 वारंटी को जेल भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया