सिवनीः जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी, कुल 71 नए केंद्र स्वीकृत
सिवनी, 05 दिसम्बर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कुल 71 नए मतदान केंद्र बढ़े हैं। पहले जिले में 1407 मतदान केंद्र थे, जो बढ़कर अब 1478 हो गए हैं। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एल. चनाप ने शुक्रवार को बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव को अनुमोदन प्राप्त हो गया है। इससे जिले में कुल 71 नए मतदान केंद्र बढ़े हैं। पहले जिले में 1407 मतदान केंद्र थे, जो बढ़कर अब 1478 हो गए हैं। इनमें 62 केंद्र 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण तथा 09 केंद्र दूरी अधिक होने के कारण बढ़ाए गए हैं।
बरघाट विधानसभा - 310 से बढ़कर 324 केंद्र1200 से अधिक मतदाता होने के आधार पर बनाए गए नए केंद्ररूसापापार, तीतरी, खैरलांजी, बिहीरिया, फिटकरीटोला, ऐरमा, खंडासा, सावरीरीट, मुरझोर, जनमखारी, गोरखपुर, मुंडापार, चिरचिरा। वहीं दूरी अधिक होने के कारण 67-सिंदरिया मतदान केन्द्र बना है।
सिवनी विधानसभा - 337 से बढ़कर 357 केंद्र
1200 से अधिक मतदाता वाले नए केंद्ररूसालीवाडा, गुढी, हथनापुर, हिवरा, लूघरवाडा, चुरनाटोला इंदावाड़ी, पलारी, सिवनी (260, 265, 268, 282), खैरी, डोरली छतरपुर। वहीं दूरी अधिक होने के कारण 63-खैरमटाकोल,86-पोतलपानी, 107-सालीवाडा, 109-बजरवाडा, 134-भोंगाखेडा तथा 349-बघराज मतदान केन्द्र बना है।
केवलारी विधानसभा - 353 से बढ़कर 373 केंद्र
1200 से अधिक मतदाता वाले नए केंद्ररूडुंगरिया छपारा, गोकलपुर छपारा, बिहिरिया, खैरांजी, अहरवाड़ा कॉलोनी, बोथिया, जामुनपानी, पिपरियाकला, मुंडरईखुर्द, सालीवाड़ा, पिंडरई, कटिया, महरापिपरिया, कान्हीवाड़ा (286, 288), सिंघोडी, खामी। वहीं दूरी अधिक होने के कारण 233-समनापुर, 246- डिवठी मतदान केन्द्र बना है।
लखनादौन विधानसभा - 407 से बढ़कर 424 केंद्र
1200 से अधिक मतदाता वाले नए केंद्ररू नागनदेवरी, घोघरीनागन, परतापुर, दिवारी, झुरकी, दावाझिर, सिंगारपुर, मढ़पुरा, गंगई, समनापुर, लखनादौन (311, 313), बाम्हनवाड़ा, बरेलाघाट, कहानी (384, 386), भेड़ा नवीन मतदान केंद्र बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / रवि सनोदिया