अनूपपुर: इंगांराजविवि के वरिष्ठ प्रो. अवधेश कुमार शुक्ल ने संभाला कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार
अनूपपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में विश्वविद्यालय के वरिष्ठत प्रोफेसर प्रो. अवधेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को कार्यवाहक कुलपति का पदभार ग्रहण किया हैं। जो नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक वे इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।
ज्ञात हो पूर्व प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी का गंगाधर मेहर विश्वविधालय संभलपुर उड़ीसा में कुलपति बनाये गये हैं। प्रो. शुक्ल शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, शोध कार्यों और समर्पित शैक्षणिक योगदान के लिए विख्यात हैं। विश्वविद्यालय परिवार में वे एक सर्वमान्य और लोकप्रिय प्राध्यापक के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
पदभार ग्रहण करते हुए प्रो. शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि “मानव जीवन दूसरों की सेवा के लिए बना है। पद बड़ा नहीं होता, कार्य बड़ा होता है। हम किसी भी पद पर रहें, हमारा मुख्य ध्येय मानव सेवा होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में सभी विद्यार्थी उनके लिए अपने बच्चों के समान हैं और वे स्वयं को उनका अभिभावक मानते हैं। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने प्रो. शुक्ल को कार्यवाहक कुलपति का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। प्रो. शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला