श्योपुरः सीप नदी में तैरती मिली 35 वर्षीय युवक की लाश

 


श्योपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार को नागदा रोड स्थित चंबल नहर के पास टूटे हुए पुल के नजदीक एक 35 वर्षीय युवक सीप नदी में उतराता मिला है। मृतक की पहचान दौलत बाथम निवासी कुम्हार खेड़ली वार्ड क्रमांक 14 के रूप में हुई है।

कोतवाली पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि नागदा रोड पर चंबल नहर के पुल के पास सीप नदी में एक लाश तैर रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से बीच नदी में तैर रहे शव को किनारे पर लाया गया। स्थानीय लोगों ने युवक की सूचना परिजनों को दी। मृतक के पिता रामस्वरूप बाथम ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनका पुत्र दौलत बाथम मजदूरी का काम करता था और विगत चार-पांच महीने से वह स्मैक का आदि हो गया था।

सात दिन पहले ससुराल जाने की कहकर निकला था

मृतक के पिता ने बताया कि करीब सात से आठ दिन पहने दौलत अपनी पनि मनीषा बाथम के साथ अपनी ससुराल बरगवां जाने की कहकर घर से गया था। जिसका शव सोमवार 23 फरवरी को सीप नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया है। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण स्मैक के नशे की लत को ही माना जा रहा है। हालांकि विस्तृत जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी। कोतवाली पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्‍णव