राजगढ़ः बिना फिटनेस, परमिट के दौड़ रही 2 बसें जब्त, 34 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

 


राजगढ़, 10 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गुरुवार को परिवहन एवं पुलिस विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में चार यात्री बसों को जब्त किया गया। वहीं करीब 10 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 34 हजार रुपये की राशि वसूल की गई।

बिना फिटनेस चल रही थी बस जांच के दौरान बस क्रमांक एमपी 39 पी 5111 कुरैशी बस सर्विस बिना फिटनेस के संचालित मिली। टीम ने बस को जब्त कर सिटी ब्यावरा थाने में खड़ा कराया। इसी तरह एमपी 04 पीए 4140 रॉयल बस सर्विस की जांच में अग्निशमन यंत्र सही स्थिति में नहीं मिला। सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर इसे भी जब्त कर थाने में रखा गया। दो बसें बिना परमिट मिलीं पचोर रोड पर जांच के दौरान बस क्रमांक एमपी 10 4 जेडवाई 7619 बिना परमिट संचालित मिली। इसे जब्त कर सिटी ब्यावरा थाने में रखा गया। वहीं बस क्रमांक एमपी 09 एफए 3815 भी बिना परमिट चलती पाई गई, जिसे जब्त कर ब्यावरा देहात थाने में रखा गया। दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था की जांच अभियान के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक