सतनाः डाक्टर्स डे पर सिंधु विकास समिति ने किया चिकित्सकों का सम्मान

 


सतना, 01 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना में जीवनदायिनी सेवा रक्तदान एवं श्री नारायण मुक्तिधाम की सेवा जैसे अनेक अनोखे कार्य करने वाली विंध्य क्षेत्र की अग्रणी समाजसेवी संस्था सिन्धु विकास समिति ने बुधवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर संत मोतीराम आश्रम में निरंतर सेवाएं दे रहे डॉक्टरों का आश्रम परिसर में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान अखिल भारतीय सिन्धी साधूसंत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वामी खिम्यादास के सानिध्याशीष एवं संस्था के संरक्षक गोपी गेलानी, अध्यक्ष विनोद गेलानी एवं जेठानंद वाधवानी अध्यक्ष जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की उपस्थिति में शाल पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। संस्था के मंत्री संजयवाधवानी ने बताया डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. वीके गांधी, डॉ. केएल नामदेव एवं डॉ. नारायण त्रिपाठी को सिन्धू विकास समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वामी जी ने सिन्धु विकास समिति की प्रशंसा करते हुए निरंतर सेवा कार्य करने का आशीर्वाद दिया। समिति के अध्यक्ष विनोद गेलानी ने डॉक्टर्स के सम्मान मे अपने उद्बोधन में डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप बताया। ज्ञात हो कि अपने व्यस्ततम समय में से उपरोक्त सभी डॉक्टर्स यहां निरंतर निःस्वार्थ निशुल्क अपनी सेवाएं दे रहे हैं और आज तक यहां से लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। कोरोना काल में भी डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे देश में लाखों लोगों को नया जीवन दिया ऐसे जीवसेवकों को समिति नमन करती है। अभिनंदन पत्र का वचन जेठानंद वाधवानी ने किया। सम्मान समारोह का संचालन भाई प्रह्लाद ने किया। आभार संस्था के मार्गदर्शक गोपीचंद कापड़ी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक गोपी गेलानी भाई प्रह्लाद जी. गोपीचंद कापड़ी अतुल दुबे विनोद गेलानी संजय वाधवानी दिलीप सोनी गंगाराम सचदेव रंजीत सेनानी दीपक वाधवानी बंसी नागदेव राजकुमार साधवानी जेठानंद वाधवानी ज्ञान हासवानी विंध्य चैंबर के नव निर्वाचित कार्यकारणी सदस्य चितेश ठक्कर सागर जसवानी विमल मित्रा नमो नारायण खत्री मनोहर मोरयानी मुकेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी