झाबुआ: संबल योजनांतर्गत जिले के 206 हितग्राहियों को 4.45 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित
झाबुआ, 24 अगस्त (हि.स.)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत प्रदेश के 9 हजार 149 श्रमिक परिवारों को लगभग 203 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया, इसमें जिले के कुल 206 हितग्राहियों को 4 करोड़ 45 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत प्रदत्त राशि में झाबुआ जिले के पांच विकासखंडों के पात्र हितग्राहियों के खातों में योजना अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु के 17 प्रकरणों में 68 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु के 188 प्रकरणों में 3 करोड़ 76 लाख रुपये तथा आंशिक स्थायी अपंगता के एक प्रकरण में 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार जिले के कुल 206 हितग्राहियों को 4 करोड़ 45 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक श्रम अधिकारी निलेश डामोर, योजना के हितग्राही तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा