राजगढ़ः जनविश्वास अभियान और आगामी सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों की हुई समीक्षा

 




राजगढ़, 16 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बुधवार को कलेक्टर डॉ. गिरीशकुमार मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने जनविश्वास अभियान और आगामी सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी लंबित शिकायतों और प्रकरणों की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई। लंबित मामलों पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेते हुए शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी रक्तदान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक रक्त संग्रह कर ब्लड बैंकों में उपलब्धता बढ़ाने तथा रक्तदान के लिए रोस्टर जारी करने को कहा।

बैठक में 17 सितंबर को होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इसके तहत मोहानपुरा डैम, जालपा माता धाम और रेलवे स्टेशन पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी आयोजन के साथ 17 सितंबर से सेवा से संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के दौरान जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मक बदलाव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक