आरटीई के तहत निजी स्कूलों को मिलेंगे 502 करोड़ रुपये, 8.19 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
नरसिंहपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 502 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस राशि से प्रदेश के 20 हजार 456 अशासकीय स्कूलों को भुगतान किया जाएगा। इससे 8 लाख 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव नरसिंहपुर में लगभग 42.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही विद्यालय को प्राप्त 15बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में जिले में सड़क, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कुल 175.14 करोड़ रुपये के 31विकास कार्य शामिल हैं। इनमें 80.70 करोड़ रुपये के 10कार्यों का लोकार्पण तथा 94.44 करोड़ रुपये के 21कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
80.70करोड़ रुपये के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले में पूर्ण हुए सड़क, शैक्षणिक भवन और नल-जल योजनाओं के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में 3.49करोड़ रुपये की लागत से 4.50किलोमीटर की सिमरिया- चरगवां मार्ग से कुकलाह-सालीवाड़ा मार्ग, तेंदूखेड़ा क्षेत्र में लिंगा (भौरझीर) से नर्मदाघाट मार्ग का 0.98करोड़ रुपये तथा कोठिया से नर्मदाघाट मार्ग का 3.71करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मार्ग शामिल है। इसी प्रकार गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में बगासपुर-सहजपुर मार्ग से बकौरी तक 5किलोमीटर लंबे मार्ग का 5.60करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य भी लोकार्पित किया जाएगा। तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर में 1.23करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन भी लोकार्पित होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए चार विधानसभा क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के 10गांवों में 5.83करोड़ रुपये, गोटेगांव के 20गांवों में 9.20करोड़ रुपये, तेंदूखेड़ा के 12गांवों में 5.15करोड़ रुपये तथा गाडरवारा के 8गांवों में 2.99करोड़ रुपये की लागत से निर्मित योजनाएं इसमें शामिल हैं। इन योजनाओं से कुल 50गांवों में नल-जल व्यवस्था से संबंधित कार्यों को लाभ मिलेगा।
94.44करोड़ रुपये के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक अधोसंरचना से संबंधित नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में शक्ति शुगर मिल से बरैठा मार्ग (3.90किलोमीटर) के लिए 3.95करोड़ रुपये तथा ढोडा-केसला मार्ग (4.75किलोमीटर) के लिए 7.38करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन होगा। गाडरवारा में कोठिया से नोनिया मार्ग (2किलोमीटर) के लिए 3.31करोड़ रुपये तथा बनवारी पहुंच मार्ग के लिए 1.24करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं।
गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में बेदू-जमुनीया-कछवा-दौन मार्ग (5.80किलोमीटर) के लिए 6.36करोड़ रुपये, खोबी-भैंसा-राकी मार्ग के लिए 6.07करोड़ रुपये, सिमरीबड़ी-बसखरवा-ठेमी मार्ग के लिए 3.19करोड़ रुपये तथा ओल्ड बाबे रोड से खमरिया मार्ग के लिए 3.14करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में उमरिया-पीपरहा मार्ग के लिए 5.37करोड़ रुपये का कार्य तथा तेंदूखेड़ा क्षेत्र में पीएम कृषि हायर सेकेंडरी स्कूल बोहानी पहुंच मार्ग के लिए 1.30करोड़ रुपये का कार्य भी प्रस्तावित है।
तेंदूखेड़ा में 11.28करोड़ रुपये की लागत से नवीन 30बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना में दो एफ, दो जी और दो एच टाइप आवासगृहों का निर्माण भी शामिल है। चीचली, बारहबड़ा और नरसिंहपुर में 50-50सीटर अनुसूचित जाति मैट्रिक बालक छात्रावासों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। प्रत्येक छात्रावास के निर्माण के लिए 5करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत है। इन तीनों कार्यों की कुल लागत 15करोड़ रुपये है।
गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के साईंखेड़ा महाविद्यालय भवन में 0.73करोड़ रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं गाडरवारा के शासकीय महाराणा प्रताप पीजी महाविद्यालय में 2.37करोड़ रुपये की लागत से द्वितीय तल पर विस्तार, मुख्य द्वार एवं गार्ड रूम, बाउंड्रीवाल तथा सीसी रोड निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों और प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। गाडरवारा के 15स्कूलों में 9.49करोड़ रुपये, गोटेगांव के 5स्कूलों में 4.30करोड़ रुपये, तेंदूखेड़ा के 5स्कूलों में 4.09करोड़ रुपये तथा नरसिंहपुर के 4स्कूलों में 3.31करोड़ रुपये की लागत से ये कार्य किए जाएंगे। चांवरपाठा, चीचली और गोटेगांव में 5शासकीय माध्यमिक शालाओं के नवीन भवन निर्माण के लिए 2.55करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
2,400विद्यार्थियों की क्षमता वाला आधुनिक सांदीपनि विद्यालय भवन बनकर तैयार
नरसिंहपुर स्थित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का नवीन भवन लगभग 42.52करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित किया गया है। चार मंजिला इस भवन की क्षमता 2,400विद्यार्थियों की है। लोक निर्माण विभाग, नरसिंहपुर के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री (भवन) के माध्यम से इसका निर्माण कराया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / भागीरथ तिवारी