रीवाः अद्भुत एवं अद्वितीय है विन्ध्य की धरोहर- डॉ मुकेश येंगल

 


रीवा, 21 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा में संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय के तत्वावधान में वैंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय रीवा के परिसर में शनिवार को विश्व धरोहर सप्ताह मनाते हुए विद्यालय एवं महाविद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थियों को संग्रहालय का भ्रमण कराते हुए उन्हें विंध्य की समृद्ध संपदा की जानकारी दी गई तथा सुरंग का शुभारंभ किया गया।

शुभारम्भ डॉ मुकेश येंगल ने किया। इस अवसर पर शिक्षाविद् शिवेश श्रीवास्तव, डॉ मनीषा द्विवेदी, सारिका सिंह, संदीप भल्ला, सहित पुरातत्व संग्रहालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत प्रदेश की एकमात्र सुरक्षित सुरंग का आमजन के लिए शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल ने कहा कि हम विंध्यवासी सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास दुर्लभ एवं अकूत पुरासंपदा है जो आज भी सुरक्षित है। हजारो वर्ष अति प्राचीन भित्तिचित्र, एक हजार वर्ष प्राचीन मूर्तिशिल्प, ऐतिहासिक सुरक्षित सुरंग, सहित वेंकट भवन जैसी हैरिटेज संपदा भी है। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए इन्हें जानना, समझना जरूरी है।

इस अवसर पर आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, मार्तंड उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या महाविद्यालय सहित सामाजिक संगठनो के युवाओं को पुरातत्व संग्रहालय का भ्रमण कराते हुए डॉ मुकेश येंगल से उन्हें विस्तार से समझाया। आयोजन में वेंकट भवन में कार्यरत आर्किटेक्ट कृतिका सावरकर, सभ्या विश्वकर्मा, अंजली श्रीवास्तव, हर्षिता मिश्रा, त्रिशा मिश्रा, शर्मत यादव, प्रदीप कुमार, कृष्णा त्रिपाठी, रुचि कुमारी, मार्तंड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 से शिवेश श्रीवास्तव, संदीप कुमार भल्ला, भगवती मौर्या, डॉ मुकेश येंगल, सारिका सिंह, डॉ मनीषा द्विवेदी, अवंतिका सिंह, आराध्या द्विवेदी, आँचल सेन,शिवाली सिंह, उर्मिला मांझी, रीवा यूथ विंग से शहीद अंसारी, आलेख सिंह, अनुज गौतम, वेंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय से जितेश् पाटिल, नितिन सिंह, जयराम पाण्डेय, श्रीमती मुन्नी बाई, राहुल शाह, पप्पू विश्वकर्मा, रवि बर्मन सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने सुरंग एवं मूर्तिशिल्प को देखा और सराहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी