मंदसौरः अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों का किया गया सम्मान
मंदसौर 03 मार्च (हि.स.)। नध्य प्रदेश के मंदसौर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला संगठन एवं शहर पिपलिया मंडी के समाजसेवीयो ने मंगलवार को भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर आए दो सैनिकों का भव्य स्वागत कर सम्मान किया।
गांव तुरकिया के निवासी सैनिक हवलदार राजेंद्र सिंह बोराना 18 वर्ष सेवा उपरांत सेवा निवृत हुए, जहां मंदसौर रेलवे स्टेशन मंदसौर इकाई द्वारा माला, श्रीफल भेंट कर एवं भारत माता की जयकारों के साथ उन्हें पिपलिया मंडी के लिए रवाना किया गया वहीं एक और सेवानिवृत्ति हुवे सैनिक ग्राम नैनोरा के निवासी सैनिक हवलदार जितेंद्र सिंह शक्तावत अपनी 17 वर्ष भारतीय सेना में सेवा करके रिटायर्ड हुए, जहां पर शहर वासियों एवं ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला मंदसौर तहसील मल्हारगढ़ के पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिकों को शाल ,श्रीफल एवं साफा भेट कर स्वागत यात्रा प्रारंभ की, दोनों सैनिकों का स्वागत पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पिपलिया मंडी नगर परिषद द्वारा भी सैनिकों का स्वागत सम्मान किया गया , तत्पश्चात गांधी चौराहा होते हुए , टीलाखेड़ा बालाजी से अपने-अपने गांव के लिए प्रस्थान किया जहां गांव वासियों ने सैनिकों का बड़े भव्यता से स्वागत जुलूस निकला ,सेवानिवृत्ति सैनिकों ने स्वागत रैली में चलते हुए शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
संगठन के तहसील प्रभारी ऋषि राज गुर्जर ने कहा कि भारतीय सैनिक लंबी तपस्या या यूं कहें कि इतने वर्षों के वनवास के पश्चात लौटे हैं भारतीय सैनिक सिर्फ अपने दायित्व से सेवानिवृत होकर होता है उसके अंदर देशभक्ति ,जोश ,जज्बा ,जन सेवा की भावना सदैव जीवित रहती हैं सैनिक जहां रहता है वहां अपने देशभक्ति दिखाते हुए जिस तरह से सीमाओं पर देश की सुरक्षा करता है उसी प्रकार से समाज के बीच में रहकर समाज सेवा करता है बच्चों को युवाओं को अच्छा मार्गदर्शन देकर उनका प्रशिक्षण देते हुए उनको भारतीय सेना में भेजता है।
इस अवसर पर संगठन के मार्गदर्शक मोहन लाल पंपोडीया, संगठन मार्गदर्शक मानसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार, उप मिडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह शक्तावत, मल्हारगढ़ तहसील प्रभारी ऋषि राज गुर्जर, संगठन मंत्री प्रहलाद राठौड़,नरेंद्र खटवड़, सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया