धारः राष्ट्रीय राजमार्ग खलघाट पर चक्का जाम करने पर 1धामनोद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

 




धार, 3 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मालवा निमाड प्रांत के चार जिलों धार बडवानी, खरगोन, खण्डवा के कार्यकर्ताऔं द्वारा दो दिन पहले किसानों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 खलघाट टोल प्लाजा पास चक्का जाम व धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान करीब 600 से 700 व्यक्तियों ने एक मत होकर अपने ट्रैक्टरों व वाहनों को रोड पर खडा कर वही छोड़ा तथा पेडों के सूखे तने को रोड पर डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुध्द किया और क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुचाया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिती निर्मित होकर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा।

उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम की वीडियोग्राफी के आधार पर धामनोद पुलिस ने मंगलवार की रात प्रकरण दर्ज किया है। मामले में गोपाल पाटीदार राष्ट्रीय किसान मजदूर महा संघ मध्य भारत संघठन मंत्री निवासी ग्राम छालपा जिला खरगोन, मंदन मुवेला राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला अध्यक्ष बडवानी, .त्रिलोक चंद पटेल राष्ट्रीय किसान मजदुर महासंघ जिला अध्यक्ष खण्डवा, किशोर पाटीदार राष्ट्रीय किसान मजदुर महासंघ जिला अध्यक्ष खरगोन निवासी ग्राम डोगरगांव थाना उन जिला खरगोन, वल्लभ पाटीदार समन्वय महामंत्री धरमपुरी निवासी ग्राम मेहगांव थाना धामनोद,रामदास मुकाती राष्ट्रीय किसान मजदूर महा संगठन जिला अध्यक्ष निवासी कुक्षी,.रामेश्वर गुर्जर प्रांतिय महा मंत्री ग्राम सिटोका थाना करही जिला खरगोन,.कैलाश पाटीदार निमाड प्रांतीय अध्यक्ष ग्राम डोगरगांव थाना उन जिला खरगोन सहित कुल 17 लोग नामजद व 700 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 340, 147 भादवि, तथा राष्ट्रीय राजमार्ग अधि. 1956 की धारा 8 बी । 223(a), 126(2), 191(2) बीएनएस तथा राष्ट्रीय राजमार्ग अधि. 1956 की धारा 8 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi