राजगढ़ः राज्यमंत्री पंवार ने आठ लाख की लागत की ओपन जिम का किया शुभारंभ

 


राजगढ़, 23 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में रविवार को क्षेत्रवासियों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए नई सुविधा की सौगात मिली। काॅलोनी में करीब 8 लाख रुपए की लागत से तैयार ओपन जिम का प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने शुभारंभ किया।

शुभारंभ अवसर पर मंत्री पंवार ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए खेल और व्यायाम की सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। आज की व्यस्त जीवनशैली में नियमित व्यायाम स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ओपन जिम से युवाओं के साथ महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। यह सुविधा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगी। ओपन जिम में विभिन्न उपकरण लगाए काॅलोनी में तैयार किए गए ओपन जिम में लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यायाम उपकरण और आवश्यक सामग्री स्थापित की गई है।

क्षेत्रवासियों ने ओपन जिम की सुविधा शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे बच्चों और युवाओं को भी खेल व व्यायाम के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। मंत्री पंवार ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक