सागरः राहतगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

 


सागर, 10 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ मंडल में आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान' का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा आज जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, वह कार्यकर्ताओं के अनुशासन, धैर्य और निरंतर परिश्रम का ही परिणाम है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उन्हीं की सेवा भावना ने पार्टी को जनता के बीच अटूट विश्वास दिलाया है। उन्होंने योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति (अंत्योदय) तक पहुँचाने का आह्वान किया।

शिविर के समापन सत्र में मंत्री राजपूत ने राहतगढ़ मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। दो दिवसीय इस शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन डॉ. विनोद पंथी (पूर्व विधायक) , गौरव सिरोठिया (संभाग प्रभारी) , हरिराम सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष), बालकिशन सोनी ने विभिन्न जानकारी दी।

अन्य वक्ता: डॉ. सुखदेव मिश्रा, सुमित यादव, यश अग्रवाल और आकाश सिंह राजपूत ने भी अपने विचार साझा किए। मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रबंधन डॉ. वीरेंद्र पाठक द्वारा किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे