दिव्यांग क्रीड़ा उत्सव दिव्य शक्ति का प्रतीक:- राकेश सिंह

 


जबलपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संदेश से प्रेरणा लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, दिव्यांगजनों के लिए आयोजित यह क्रिकेट मैच समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और ‘सबके साथ, सबका सम्मान’ की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना है। दिव्यांग क्रीड़ा उत्सव दिव्य शक्ति का प्रतीक है एवं सामाज को यह संदेश देता है कि यदि आपके मन में कुछ करने का जोश जज्बा है तो आप उस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

यह बात प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत आयोजित दिव्यांग क्रीड़ा उत्सव में दिव्यांगजन क्रिकेट मैच के दौरान शहीद स्मारक गोलबाजार स्थित क्रिकेट टर्फ ग्राउंड में कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण करने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान की श्रृंखला में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग क्रीड़ा उत्सव में विशेष क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा आयोजित दिव्यांग क्रीड़ा उत्सव में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, निगम अध्यक्ष रिकूँज विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक, सहसंयोजक समीर दीक्षित, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए ।

राकेश सिंह ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ केवल सेवा गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने एवं समुचित अवसर प्रदान करने की भावना है। खेल के माध्यम से दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का यह एक सार्थक प्रयास है। प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। आवश्यकता है तो केवल अवसर, प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान की, खिलाड़ियों ने अपने खेल के माध्यम से आत्मविश्वास, संघर्ष और सकारात्मकता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है, और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी यही सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने योगदान के माध्यम से देश का नाम रोशन करें ताकि हमारा भारत सर्वोच्च शिखर पर हो। विकसित भारत के निर्माण में सभी की भूमिका हो।

राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन हर वर्ग के लिए देश के लिए खपाया है, हर वर्ग की चिंता की है। दिव्यांग शब्द अत्यंत सुंदर है यह दिव्यांग शब्द भी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिया है ताकि वे अपने अंदर विद्यमान दिव्य प्रतिभा को देश सके, दिव्यांगजनो ने योग, नृत्य, बहुत सुंदर प्रदर्शन किया है और आपको देखकर हम सभी गर्वित हैं ।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, दिव्यांग प्रमोद नायर ने सांकेतिक भाषा में सभी दिव्यांजनों कूर से प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथि का आभार व्यक्त किया एवं सरकार द्वारा दिव्यांग जानों के लिए किया गए कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की दिव्यांगजनों की ओर से सांकेतिक भाषा अनुवाद अक्षय सोनी ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक