श्योपुरः महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइक से स्नैचिंग करने वाला और उसका साथी गिरफ्तार
श्योपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी और उसके दोस्त को किया है, जो अपने महंगे शौक पूरे करने के चक्कर में चलती बाइक से झपट्टा मारकर उनके मोबाइल छीन लेता था, फिर उन्हें ओने-पौने दाम पर बेच देता था।
कोतवाली टीआई सत्यम सिंह गुर्जर ने सोमवार को बताया कि विगत दिनों अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मोबाइल छीनकर ले जाने की घटनाये सामने आई थी। गत 20 फरवरी को फरियादी पवन कुमार सुमन पुत्र देवीशंकर सुमन उम्र 31 साल निवासी शीतला पाडा श्योपुर ने अज्ञात वाईक सवार द्वारा पुरानी सब्डी मंडी गली से मौबाइल झपट्टा मारकर ले जाने के संबंध मे शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं 22 फरवरी 2026 को फरियादी देव सविता पुत्र ब्रजेश सविता निवासी वार्ड 15 श्योपुर ने भी अज्ञात वाईक सवार के विरूद्ध मानसिह पैलेस पाली रोड श्योपुर से मौबाइल झपट्टा मारकर ले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी। पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में मामला दर्ज कर बारिकी से जांच शुरू की और इस घटना को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी व उसके साथी को दो मोबाइल फोन जिनकी कीमत 32 हजार व एक बाइक कीमत 50 हजार को जब्त कर लिया है।
कड़ी पूछताछ के बाद कबूला जुर्म
पुलिस ने बाइक से मोबाइल स्नैचिंग के मामले मेें विष्णु पाचांल पुत्र रामदयाल पांचाल उम्र 28 साल निवासी जैनी हाल कमालखेडली श्योपर को अभिरक्षा मे लेकर कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा दिनांक मौबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी विष्णु पाचांल ने अपने साथी राजू उर्फ राज आदिवासी पुत्र श्याम आदिवासी निवासी कुम्हार मौहल्ला श्योपुर को उक्त दोनो मौबाइल चार हजार रूपये में बेच दिये थे। आरोपी विष्णु पाचांल से 02 मौबाइल व घटना मे प्रयुक्त स्पलेंडर मौटरसाइकिल क्रमांक एमपी-31-एमजे-0305 को जप्त किया गया। आरोपी विष्णु पांचाल व उसके साथी राजू उर्फ राज आदिवासी को गिरफ्तार किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्णव